अज्ञान का अंधकार दूर हो जाए, ज्ञान का दीप हर मन में जल जाए


 🪔 “अज्ञान का अंधकार दूर हो जाए,

ज्ञान का दीप हर मन में जल जाए।” 🪔

इस प्रेरणादायी संदेश के साथ JCI JHARSUGUDA QUEENS  के द्वारा           जेसी प्रियंका प्रियदर्शिनी शाह के घर पर   23 जनवरी को बसंत पंचमी का पावन पर्व जूनियर जेसी विंग के सहयोग से अत्यंत हर्षोल्लास, उत्साह एवं श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ बसंत पंचमी एवं सरस्वती पूजा पर आधारित एक रोचक एवं ज्ञानवर्धक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता से हुआ, जिसने बच्चों में जिज्ञासा, सीखने की भावना एवं उत्साह का संचार किया। इसके पश्चात बच्चों के लिए आयोजित जूनियर जेसी खेल गतिविधि ने कार्यक्रम में उल्लास और ऊर्जा का सुंदर समावेश किया।

ज्ञान, विद्या और बुद्धि की अधिष्ठात्री देवी माँ सरस्वती के आशीर्वाद हेतु श्रद्धापूर्वक सरस्वती आरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ मधुर एवं मंगलमय वातावरण में हुआ।

सम्पूर्ण आयोजन आनंद, सकारात्मकता, भक्ति और सामूहिक सौहार्द से परिपूर्ण रहा। माँ सरस्वती की कृपा प्राप्त कर सभी उपस्थित सदस्य स्वयं को अत्यंत धन्य एवं प्रसन्न अनुभव कर रहे थे।

इस सफल आयोजन में 35 से अधिक जेसी एवं जूनियर जेसी सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही, जिससे यह कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं स्मरणीय बन सका।  कार्यक्रम में जेसी वर्षा टिबरेवाल, मुनमुन मुदड़ा,मोनिका मुंदड़ा,निशा मुंदड़ा,प्रियंका प्रियदर्शिनी,श्रद्धा अग्रवाल,रिम्पी लोधा ,श्वेता केडिया,मानसी पंडा,स्नेहा नागवंशी,शिल्पी अग्रवाल,ज्योति सोनी,निशा जालान , तारा,अनुराधा राव,शीतल अग्रवाल आदि उपस्थित थे।।          Jci jharsiguda queens निरंतर ही अपने कार्यों से समाज में एक मिसाल कायम कर रही है।।

 दान ,संस्कार,एवं समर्पण जैसे मूल्य को उजागर कर रही है।।

Post a Comment

0 Comments

Notification
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Suspendisse a ullamcorper justo, et suscipit ex. Vivamus ornare eu mauris id imperdiet.Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit.

Done