आज नेकी की दीवार ब्रजराजनगर और बेलपहाड़ के बीच स्थित चूहाकानी के खड़िया पड़ा मे लगाया गया जहां पर जरूरतमंद लोगो को कपड़ा और ठंड से बचने के लिए कंबल वितरण किया गया जिसमें अधिकतर बुजुर्ग लोग थे और उन्हें कंबल प्रदान करने के समय उनके चेहरे की खुशी देखने लायक थी और यह खुशी सिर्फ और सिर्फ आप सभी दातागण के कारण मिली। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के संस्थापक जितेश कुमार साह, अनुराधा प्रसाद, योगेश विश्वकर्मा, उमेश विश्वकर्मा, विकाश शर्मा, अजय प्रसाद, जेसिका वाधवा, अतुल्य साह और शुभम् साह ने अपना भरपूर सहयोग दिया।


0 Comments