कन्याकुब्जा महिला मंडल ने वृद्धाश्रम में शीतकालीन वस्त्र वितरित किए झारसुगुड़ा


 कन्याकुब्जा महिला मंडल ने वृद्धाश्रम में शीतकालीन वस्त्र वितरित किए

झारसुगुड़ा - प्रसिद्ध सामाजिक संस्था कान्यकुब्ज महिला मंडल की झारसुगुड़ा शाखा द्वारा आज शहर के निकट काटापाली स्थित वृद्धाश्रम में रह रहे निवासियों को वर्तमान में झारसुगुडा जिले में चल रही भीषण शीत लहर से  बचाने में कुछ हद तक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से शीतकालीन वस्त्र प्रदान किए। कान्यकुब्ज महिला मंडल झारसुगुडा शाखा की अध्यक्षा श्रीमती आभा मिश्रा के नेतृत्व तथा उपाध्यक्ष ज्योत्सना अवस्थी, रमा मिश्रा, शुभम मिश्रा, सचिव मनीषा अवस्थी, नीता बाजपेयी, राखी अवस्थी, दीपाली मिश्रा, कोषाध्यक्ष पिंकी शुक्ला, कार्यकारी सदस्य रश्मी शुक्ला, संचिता मिश्रा, दीप्ति अवस्थी, सुधा अवस्थी, कनक शुक्ला, ममता शुक्ला आदि के प्रत्यक्ष मार्गदर्शन में आयोजित  आज के कार्यक्रम कार्यकारिणी की कई महिला सदस्यों समेत झारसुगुडा कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के सदस्य भी उपस्थित थे। आज के कार्यक्रम की शुरूआत भगवान परशुराम के फोटोचित्र के उन्मोचन, पुष्प अर्पण तथा पूजा-पाठ से हुई। कार्यक्रम में कान्यकुब्ज महिला मंडल की सदस्यों ने  वृद्धाश्रम में रहने वाले सदस्यों के साथ उनकी विभिन्न सुविधा असुविधा और कठिनाइयों पर चर्चा करते हुए उनके साथ काफी समय बिताया। आज सभी निवासियों और कर्मचारियों को भीषण ठंड से बचाने के लिए कंबल, पैरों के मोजे तथा  हाथों के लिए ग्लव्स उपलब्ध कराए गए। आने वाले दिनों में भी कान्यकुब्ज महिला मंडल द्वारा शहर के अन्य अनाथाश्रम,महिलाश्रम तथा  वृद्धाश्रम में रहने वाले लोगों को शीत वस्त्र प्रदान करने के साथ ही  हर संभव सहयोग देने का पुरजोर आश्वासन दिया गया है।आज के कार्यक्रम को सफल करने में कान्यकुब्ज महिला मंडल की सदस्यों समेत झारसुगुडा कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ सदस्य दीपक शुक्ला,आशीष अवस्थी,काली  मिश्रा,उदय मिश्रा,अभय मिश्रा,अभिषेक मिश्रा अक्षत अवस्थी आदि का भी विशेष योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments

Notification
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Suspendisse a ullamcorper justo, et suscipit ex. Vivamus ornare eu mauris id imperdiet.Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit.

Done