मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर विश्व हिंदू परिषद, झारसुगुड़ा जिला द्वारा भस्मा स्थित मनोर्भावा आश्रम के नन्हे बच्चों के साथ पर्व की खुशियाँ साझा की गईं। इस सेवा कार्यक्रम का आयोजन जिला महामंत्री सुमीत शुक्ला द्वारा किया गया।
इस अवसर पर बच्चों को पतंग, लटाई एवं लड्डू वितरित किए गए, जिससे उनके चेहरों पर अपार खुशी और उत्साह देखने को मिला। यह आयोजन केवल सामग्री वितरण नहीं, बल्कि संवेदना, सेवा और संस्कार का सजीव उदाहरण रहा।
कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे:
सुमीत शुक्ला – जिला महामंत्री, VHP (आयोजक)
विनय राजक – जिला उपाध्यक्ष, VHP
लक्ष्मण देहुरी – RSS जिला प्रचारक
रवि गिदवानी
बिकाश गुरुङ
नन्हे बच्चों की मुस्कान ने इस पावन अवसर को और भी स्मरणीय बना दिया। यह सेवा कार्य समाज के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश देता है।


0 Comments